एक्यूप्रेशर मैट पर मौजूद मैग्नेट्स व पिरामिडनूमा बिंदु विभिन्न दर्द में लाभदायक हैं। इसके लिए सुबह का समय सर्वोत्तम है। खाली पेट इस मैट पर नंगे पैर खड़े होकर 15-20 मिनट कदमताल करें। सामान्य तौर पर इस पर तीन से पांच मिनट रोजाना खड़े होना चाहिए।
फायदे
मैट के उठे हुए हिस्से पर खड़े होने से कब्ज, एसिडिटी, अपच, डायबिटीज में फायदा होता है। स्लिप डिस्क, पैर के विभिन्न हिस्सों में दर्द, बवासीर, माइग्रेन, साइनस, अनिद्रा में लाभ होता है। अपच के अलावा किडनी संबंधी रोगों, एड़ी में दर्द और ऐसे व्यक्ति जिन्हें रक्तविकार हों वे इस तरह के मैट पर कुछ समय के लिए खड़े हों।