हल्दी में एक विशेष प्रकार का उड़नशील तेल होता है। तेल में कर्कुमिन नामक टरपेन्ट होता है जो कि धमनियों में एकत्र केलोस्ट्रोल को घोलने की शक्ति रखता है।यह कैंसर से भी बचाव का कार्य करता है ।हल्दी में जीवाणुओं को नष्ट करने की अदभुत शक्ति होती है ।यह रोग प्रतिरोधकता को बढ़ाता है।तथा शरीर के अंदर किसी भी तरह की सूजन को कम करता है।