बबूल गोंद स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह अधिक वसा को कम करने में भी सहायक है। इसमें एंटीकार्सिनोजेनिक (Anticarcinogenic) प्रभाव पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को खत्म करने में मदद करता है।बबूल गोंद के इस्तेमाल से सीरम ग्लूकोज के स्तर में कमी देखी गई है।यह हानिकारक कोलेस्ट्रोल एलडीएल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल एचडीएल को बढ़ाने में मदद करता है।इसके सेवन से पेट में होने वाले दर्द, पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्या से निजात पाने में मदद मिल सकती है। बबूल गोंद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको टॉन्सिल से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।चेहरे पर कसावट लाने, झुर्रियां और त्वचा एवम बालों संबंधी रोग को दूर रखने मे भी सहायक है।