ब्लूबेरी का उत्पादन ठंडे और सर्दी वाले इलाके में किया जाता है. ब्लूबेरी में कम कैलोरी होती है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, और पोटेशियम स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है. रिसर्च बताती है कि ब्लूबेरी मे पाए जानेवाले एन्थोसाईनिन और एंटीऑक्सिडेंट से कैंसर का खतरा कम होता है.एथेरोस्क्लेरोसिस हार्टअटैक और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों की प्रचूर मात्रा होने से सेहत तो अच्छी रहती है ही साथ ही चेहरे का निखार भी लंबे समय तक बना रहता है.ब्लूबेरी हमारे पेट में जमा अतिरिक्त बेली फैट और कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है.इसके विटामिन्स, मिनरल्स और फाइटो न्यूट्रीएंट मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करते है. साथ ही सेंट्रल नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य को बनाए रखते है.