खसखस में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. तो आइए जानते हैं कि क्या हैं खसखस के फायदे. - खसखस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है. यह खाने को पचाने में भी मदद करता है. - खसखस के सेवन से नींद की समस्या भी दूर होती है. अगर आपको नींद की समस्या है तो आप रात को सोने से एक घंटे पहले खसखस का दूध पिएं. - खसखस का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है.- खसखस का सेवन करने से रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है यानी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. - खसखस को खास कर पोट के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. - इसमें विटामिन B, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.- खसखस को पीसकर इसमें शकर मिलाकर खाने से मुंह में हुए छालों में भी आराम मिलता है.- दर्द और सूजन में भी काफी फायदेमंद है खसखस. खसखस का पेस्ट बनाकर दर्द और सूजन वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है.- खसखस को दिमाग के विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है.- खसखस में पाया जाने वाला ओक्सलेट्स गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है. पथरी के इलाज के तौर पर खसखस का सेवन किया जाता है. - खसखस स्किन के लिए भी काफी अच्छी होता है. खसखस के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से आराम मिलता है. - एलर्जी के कारण स्किन में दाने और खुजली की समस्या में भी आराम मिलता है.