Benefits Of Dry Ginger: सोंठ के फायदे कई हैं खासकर सर्दियों में सोंठ को स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना जाता है. सूखी अदरक (Dry Ginger) के पिसे हुए पाउडर को सोंठ कहते हैं. सोंठ की तासीर भी अदरक की तरह ही गर्म होती है. सोंठ के स्वास्थ्य लाभों (Health Benefits Of Sonth) को जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं. सर्दियों में सोंठ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के साथ शानदार स्वास्थ्य लाभ देती है. अदरक की तरह ही सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, फोलिक एसिड, फैटी एसिड, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए सोंठ (Sonth For Strong Immune System) का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है.