भारत कई तरह के औषधियों और जड़ी-बूटियों का देश है। उन्हीं में से एक है, कौंच के बीज। संभव है, कि कई लोगों ने पहले कभी कौंच के बीज के बारे में ज्यादा नहीं सुना होगा। कौंच मस्तिष्क से संबंधित समस्या से लेकर पुरुष नपुंसकता तक की परेशानी से निजात दिला सकता है (1)। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाने वाला कौंच के बीज के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। यहां सिर्फ कौंच बीज के फायदे ही नहीं, बल्कि अधिक सेवन से कौंच बीज के नुकसान के बारे में भी बताएंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम ज्यादा से ज्यादा वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कौंच बीज के फायदे और नुकसान की जानकारी दें। हालांकि, अगर किसी को गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो हमारी राय यही होगी कि वो डॉक्टरी परमर्श को ही पहली प्राथमिकता दें। कौंच बीज बीमारी से बचाव या उनके लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है, इसलिए इसे किसी भी बीमारी का पूर्ण उपचार समझने की भूल न करें।