Terms & Conditions
ZyroPrint से ऑर्डर करने पर आप निम्न शर्तों से सहमत होते हैं:
1. कस्टम ऑर्डर
- कस्टमाइज़्ड प्रोडक्ट्स ऑर्डर कन्फ़र्म होने के बाद कैंसिल नहीं किए जा सकते।
- ग्राहक द्वारा भेजी गई फोटो की गुणवत्ता अंतिम प्रोडक्ट पर प्रभाव डाल सकती है।
2. फोटो अधिकार
- ग्राहक यह सुनिश्चित करें कि भेजी गई फोटो या डिज़ाइन उनका स्वयं का कंटेंट है या उपयोग करने का पूरा अधिकार रखते हैं।
3. शिपिंग और डिलीवरी
- सभी ऑर्डर सामान्यतः 5 से 10 कार्यदिवसों में डिलीवर किए जाते हैं।
- कुरियर देरी या ट्रांजिट में हुए नुकसान की स्थिति में ZyroPrint सहायता प्रदान करता है।
4. रिफंड और रिप्लेसमेंट
- यदि प्रोडक्ट गलत है, डैमेज्ड है या प्रिंट सही नहीं है,
तो ग्राहक 48 घंटे के भीतर अनबॉक्सिंग वीडियो के साथ संपर्क कर सकता है।
- ऐसी स्थिति में ग्राहक को रिफंड या रिप्लेसमेंट, दोनों में से विकल्प प्रदान किया जाता है।
- गलत फोटो या गलत जानकारी ग्राहक द्वारा भेजी गई हो तो रिफंड लागू नहीं है।
5. मूल्य
- सभी कीमतें उपलब्धता और उत्पादन लागत के आधार पर निर्धारित की जाती हैं।
ZyroPrint का उद्देश्य आपको सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा प्रदान करना है।